शेखर सुमन यह एक ऐसा नाम है फिल्म जगत का, जिन्होंने अपने काम को हमेशा ही बखूबी निभाया। छोटे पर्दे पर काम हो या फिर बड़े पर्दे का काम, शेखर सुमन ने शिद्दत से अपने हर काम को अंजाम दिया। शेखर सुमन कई सीरियल्स में आए। टीवी सीरियल्स में शेखर सुमन का नाम बहुत जाना पहचाना जाता है। और तो और शेखर सुमन ने न्यूज़ फॉर्मेट पर भी खूब काम किया।
और न्यूज़ फॉर्मेट की अलग ही अंदाज में खबरों को लेकर आए, लेकिन दोस्तों आप भी जान कर भावुक हो जाएंगे। कुछ इंसानों को छोड़कर हर कोई भावुक होता है, क्योंकि हर कोई इंसान से जुड़ा होता है।

और इंसान से इंसान जुड़ा होने के नाते उनकी भावनाएं भी होती हैं। और उनकी भावनाओं की कद्र करना इंसान की फितरत होती है। सही वाक्या हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं। शेखर सुमन का बड़ा बेटा, जिसकी उम्र मात्र 11 साल की थी।

उस समय शेखर सुमन के बड़े बेटे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात को कई साल बीत चुके हैं लेकिन उसके बावजूद आज भी शेखर सुमन अपने बेटे का जन्मदिन हर साल बड़े धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे जन्मदिन मनाते हैं जैसे कि वह आज भी जिंदा हो।

इस दिन शेखर सुमन बहुत भावुक होते हैं। शेखर सुमन ने ट्विटर पर एक भावुक वीडियो शेयर करके फैन्स की आंखें नम कर दी हैं। शेखर ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो अपने दिवंगत बेटे आयुष का बर्थडे मना रहे हैं। इस वीडियो में एक केक नजर आ रहा है, जिस पर आयुष लिखा है और बगल में उसकी तस्वीर रखी है।

वीडियो में गायत्री मंत्र के जाप की आवाज आ रही है। ट्विटर पर ये वीडियो शेयर करते हुए शेखर ने कैप्शन में लिखा है। अल्का और मैंने अपने एंजल आयुष को खोया, जिसका जन्म 3 अप्रैल को हुआ था।
हम उसे बड़ी शिद्दत से याद करते हैं और उसके लिए तरस जाते हैं। हम उसे बहुत प्यार के साथ याद कर रहे हैं। आप भी उसे अपनी दुआओं में याद रखना।