एकतरफा प्यार एक-दूसरे को किसी भी स्टेज तक लेकर जा सकता है। जो लोग एकतरफा प्यार करते हैं, वो लोग हमेशा खतरे में होते हैं। यह उन लोगों के लिए तो खतरनाक होता ही है जो एकतरफा प्यार करते हैं। लेकिन यह उनके लिए भी उतना ही खतरनाक होता है जो दूसरे पक्ष के होते हैं। ऐसी बहुत सारी कहानियां, बहुत सारी स्टोरी हमारे देश में मिलती हैं, जहां एक तरफा प्यार करने की वजह से दोनों पक्षों को सजा भुगतनी पड़ी हो।
अभी एक कहानी, एक ऐसा किस्सा हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं, कि किस तरीके से एक तरफा प्यार की वजह से एक प्रेमी, आशिक अपनी होने वाली प्रेमिका के पास पहुंच गया।

जब उसकी शादी हो रही थी उसकी स्टेज पर वह पहुंच गया, और जमकर बवाल किया। कई बार देखा जाता है कि लड़का, लड़की के पीछे पागल होता है। कई बार ऐसी भी खबरें सामने आती हैं, जहां लड़की, लड़के के पीछे पागल होती है।

लेकिन वहीं दो पक्षों की बात अगर हो तो बातें सीमित भी हो जाएं, लेकिन एक तरफा की चीजें बहुत ज्यादा नाजुक होती हैं। और नाजुक मोड़ पर लेकर आती हैं हालातों को, क्योंकि रिश्ते संबंध प्यार यह सब विश्वास और भरोसे से होता है, और दो तरफा होता है। अगर ऐसा ना हो तो यह अपने आप में एक नासूर बन जाता है।

चलिए अब एक ऐसी ही कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं जो गोरखपुर की है। चलिए अब आपको पूरी कहानी विस्तार से बताते हैं। बतादें जहां रात में करीब 11 स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन पहुंच चुके थे और जयमाल की रस्म हुई ही थी कि कुल्हाड़ी लेकर स्टेज पर पिपराइच का रहने वाला गोलू विश्वकर्मा पहुंच गया।
कोई कुछ समझ भी पता उसने दूल्हे पर कुल्हाड़ी तान दी। हुआ यूं कि प्यार में पागल आशिक ने लड़की की शादी में बवाल मचा दिया। शादी में पहुंचे प्रेमी ने कुल्हाड़ी लेकर काफी देर तक हंगामा किया। इस दौरान उसने दूल्हे के सामने ही दुल्हन की मांग भी भर दी।

सिरफिरे प्रेमी के हाथ में कुल्हाड़ी देखकर पहले किसी ने उसको रोकने का प्रयास तो नहीं किया लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो लोगों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जब ये सिरफिरा शादी में पहुंचा तो, इसके हाथ में कुल्हाड़ी देखकर सब सन्न रह गए उसके निशाने पर दूल्हा था तो कोई उसे रोकने की हिम्मत नहीं कर पा रहा रहा था।
इस दौरान आशिक ने प्रेमिका की मांग भर दी, जिसके बाद तो वहां हड़कंप मच गया और शादी में आए लोगों का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया। परिवार के लोगों ने गांव वालों की मदद से सनकी प्रेमी को पकड़ लिया और जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई हुई।
इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और मौके पर पुलिस पहुंच गई। अब उसे पुलिस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है और अब दोनों पक्षों, यानी दूल्हा-दुल्हन पक्ष दोनों से समाज के बीच में रहकर बात करके पुलिस ने सब कुछ ख़ुशी-ख़ुशी कराकर लड़की की विदाई भी करादी है।