36.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024
More

    Latest Posts

    दूल्हे के राज़ पता चलते ही दुल्हन ने किया शादी से इनकार, कहा मरना मंज़ूर है पर शादी नहीं

    आए दिन आप शादी को लेकर हंगामा सुनते होंगे जहां किसी न किसी वजह से शादी टूट जाती है।  शादी एक पवित्र बंधन होता है जिसका फैसला बड़ा ही सोच समझ कर लिया जाता है। खासकरके लड़कियों पर इसका काफी असर पड़ता है। शादी विवाह का फैसला बाद ही सोच समझ कर लेना चाहिए वरना इसका भुगतान लड़कियों को ही करना पड़ता है। अब ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को चौका दिया।

    दरअसल एक मंडप में लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। वहां मौजूद सभी लोगों ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। दुल्हन को मनाने के लिए रिश्तदारों ने भी उसपर काफी जोर डाला लेकिन उसने साफ शब्दों में सब से कहा दिया की मर जाऊंगी लेकिन इससे शादी नहीं करूंगी।

    दरअसल दूल्हे के गूंगा होने की जानकारी लड़की के परिवार के कुछ सदस्यों को थी, वहीं जैसे ही शादी के समय लड़की के मामा को दूल्हे के गूंगा होने का पता चला तो उन्होंने बिना कोई देरी किए लड़की को इस बात की सूचना दी जिसके बाद लड़की ने शादी से इंकार कर दिया।

    दुल्हन के शादी से मना करने के बाद बारात में आए लोगों ने खूब हंगामा किया और इस हंगामे के चलते पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।

    जिसके बाद बारात को वापस लौटने को कहा गया हालांकि किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। इसे आपसी मामला बताया गया है। जहां लड़के वालों का कहना है कि ये अपमान है।

    शादी काफी समय पहले तय हो चुकी थी उसके बावजूद भी मंडप में बारातियों का इंतजार क्यों किया गया।इसकी सजा जरूर मिलेगी और लड़कीवालों को इसके लिए भुगतना पड़ेगा।दरअसल लड़की के घर वालो को इस बात की जानकारी पहले से थी फिर उन्होंने ये रिश्ता तय किया।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.