कीड़े बहुत छोटे और बड़े भी होते हैं छोटे कीड़े कहीं पर भी घुस सकते हैं यह हमारे मुंह नाक और कान में भी घुस जाते हैं। मुंह और नाक से क्यों को आसानी से निकाला जा सकता है पर जब भी कान में घुस जाते हैं तो बहुत ज्यादा परेशानी हो जाती है यह किसी के साथ भी हो सकता है और आपके साथ भी। कीड़ा जब कान में घुस जाता है तो बहुत ज्यादा दर्द और सरसराहट महसूस होती है और आप बेचैन रहते हैं।
जैसे कॉकरोज, मच्छर, कान खजूरा, चींटा आदि बढ़ें ही आसानी से आपके कान में प्रवेश कर जाते हैं जो किसी तकलीफदेह से कम नहीं होता है। कुछ ऐसा ही हुआ चीन में रहने वाले शख्स के साथ।

जब शख्स रात में सोता तो उसे कानों में अजीबोगरीब आवाजे सुनाई देने लगती थी, ऐसे में वो सोच नहीं पाता था कि आवाज कहाँ से आ रही है। जब उसने अपने परिवार में बताया तो किसी को भी ऐसी आवाजें सुनाई नहीं दी ऐसे में उन्होंने इसे भूत प्रेत से जोड़ दिया।

वहीं एक दिन अचानक से शख्स के कानों में दर्द उठा और वो डॉक्टर्स के पास पहुंच गया। जब डॉक्टर ने उसके कानों में कैमरा लगा के देखा वो हैरान रह गए। दरअसल उसके कानो में एक जिंदा कीड़ा मिला जो उस शख्स को परेशान कर रहा था।

मामला चीन के ग्वांगडोंग प्रांत से सामने आया। यहां सिआंगज़्हौ पीपल्स अस्पताल में डॉक्टर्स ने मात्र 7 घंटे के अंदर एक ही समस्या लेकर पहुंचे तीन मरीजों का इलाज किया। सबसे हैरानी की बात तो ये थी कि तीनों मरीजों का इलाज किया।

सबसे हैरानी की बात तो ये थी कि तीनों की समस्या और उसका कारण एक ही था। डॉक्टर ने बताया कि तीनों को एक ही समस्या थी तीनों कानों एक ही तरह की आवाजें और दर्द भी हो रही थी।

वहीं डॉक्टर ने बताया कि शख्स के कान में जिंदा कॉकरोच मिला है जो काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। उसके कानों से खून भी आ रहा था। इसके डॉक्टर ने मरीज को बेहोश कर कान से कीड़े को निकाला तब जाके शख्स को आराम मिला। इसीलिए अपने घरों को साफ सुथरा करके सोए।