लोगों के शौक भी अजीब होते हैं। एक समय में जिस प्रॉपर्टी को उसके छोटे साइज की वजह से कोई नहीं पूछता था, आज उस घर की कीमत करीब करोड़ो रुपए में हुई है। अगर खरीदारों में जोश दिखा, तो रेट बढ़ भी सकता है। आप सोच रहे होंगे कि इस घर के साइज में क्या है? 970 चेस्टनट ड्राइव डीरफील्ड, इलिनोइस में बने इस घर को इस हफ्ते बेचा गया। इसके बदले 1 करोड़ 94 लाख रूपये खर्च किये गए।
इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसे दुनिया का सबसे पतला घर कहा जा रहा है। इस घर को लोकल्स पाई हाउस के नाम से बुला रहे हैं। जैसा कि आप सबने ट्रैन की बोगी देखी होगी सब इस घर उसी से तुलना कर रहे है।

हालांकि लोगों की सोच तब पलटी जब घर के अंदर का टूर करवाया गया। दरअसल, इस घर की चौड़ाई मात्र 3 फ़ीट है। साथ ही लंबाई 20 फ़ीट है। इतने पतले घर के बदले इतने पैसे लुटाने वाले शख्स की पहले लोग काफी खिल्ली उड़ा रहे थे।

लेकिन इसके बाद घर के अंदर की तस्वीर सामने आई हालांकि, ये घर बाहर से दिखने में खिलौने सा लगता है, लेकिन आपको बता दें कि ये कुल 3 हजार 876 स्क्वायर फ़ीट में फैला है और इसके अंदर लिविंग स्पेस 16 सौ स्क्वायर फ़ीट का है।

साथ ही इसमें एक बेसमेंट भी है। आपको बता दे कि घर को बनाने वाले एलन बेर्लोव ने दिखाया कि मात्र तीन फुट की चौड़ाई में कितने सलीके से इस घर को बनाया गया है। इस घर को बहुत आलीशान तरीके बनाया गया है।

लिविंग रूम से होते हुए बाथरूम जुड़ा हुआ है। बड़ी ही शानदार तरीके से इस घर को तैयार किया गया है। टिकटॉक यूजर @eli.korn ने इस घर का इनसाइड टूर लोगों को करवाया।

उन्होंने दिखाया कि अंदर से कैसा दिखता है दुनिया का सबसे पतला घर। इस को बनाने का आइडिया 2013 में आया था। इसीलिए घर के बाहर को देख कभी भी आंकलन नहीं लगाना चाहिए।