दुनिया के हर मां-बाप अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। जब किसी कपल की जिंदगी में बच्चे आ जाते हैं तो उनके दिमाग में सबसे पहले एक सवाल जरूर दौड़ता है कि उसका नाम क्या रखा जाए। कई लोग अपने बच्चे का नाम पहले से सोच कर रखते हैं तो कई लोग कुछ ऐसा नाम रख देते हैं। जिसका उच्चारण करने में अच्छों-अच्छों के पसीने छूट जाए।
इन दिनों एक ऐसी ही खबर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। दरअसल फिलीपींस के रहने वाले एक कपल ने अपने बच्चे का नाम ऐसा रखा है जिससे कि कई लोग बोलने में नाकामयाब रह गए।

जी हां ऐसा अजीबोगरीब नाम शायद आप भी बोल नहीं पाएंगे। 27 अप्रैल को जन्में एक बच्चे का नाम उसके पेरेंट्स ने Ghlynnyl Hylhyr Yzzyghyl Mampuan Buscato रखा है। इसमें एक भी vowel का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

नाम को यूनिक बनाने के चक्कर में इसे बेहद मुश्किल बना दिया गया है। हालांकि, बच्चे के घरवाले भी उसका नाम नहीं पुकार पा रहे हैं, इस वजह से उन्होंने बच्चे को consonant रख दिया है। सभी बच्चे को कॉन्सोनेंट बुलाते हैं। ये नाम इतना ज्यादा यूनिक है कि नाम खूब वायरल हो रहा है।
लोग खूब बोलने की कोशिश कर रहे है लेकिन नाम की स्पेलिंग नहीं याद हो रहा। वहीं बच्चे के पिता ने उसका बर्थ सर्टिफिकेट फेसबुक पर अपलोड किया। जिसके बाद उसे 50 हजार से ज्यादा लोगों ने उसे शेयर कर दिया। इसके अलावा लोग बच्चे का नाम लेने की खूब कोशिश कर रहे है।

पिता ने कहा कि जब उनका बच्चा बड़ा हो जाएगा तब उसे उसके नाम का मतलब बताएंगे और नाम लेना सिखाएंगे। आपको बता दें कि बीते दिनों टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने अपने बेटे का यूनिक नाम रखा था, तब लोगों ने इसका जमकर मजाक बनाया था। दुनिया के सबसे रईस इंसान ने अपने बेटे का नाम X Æ A-Xii रखा था। ऐसे कई लोग है जो यूनिक नाम रखने के चक्कर में ऐसा नाम रख देते है जिसे बोलने में भी दिक्कत आती है।