36.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024
More

    Latest Posts

    इस मुर्गे ने की अपने ही मालिक की हत्या, कमर से शरीर किया अलग

    आपने हत्या के कई मामले सुने होंगे लेकिन तेलंगाना में जो मामला सामने आया है उसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक इंसान की कत्ल हो गयी और ये कोई इंसान ने नहीं बल्कि एक मुर्गे ने की है। जिसके उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला बेहद हैरान कर देने वाला है।

    पुलिस ने पहली बार किसी मौत के मामले में एक मुर्गे को अपनी हिरासत में लिया है और अब मुर्गे को जल्द कोर्ट में जुज के सामने पेश करने की तैयारी की जा रही है।

    बता दें कि हाल ही में तेलंगाना के जगतियाल जिले में स्थित येल्लम्मा मंदिर में मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था। इस दौरान एक मुर्गें ने अपने मालिक पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुर्गे की पैर से चाकू बांधा गया था, जिससे उसने अपने मालिक पर हमला कर दिया गया। इस दौरान ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी मौत हो गई।

    गौरतलब है कि यह घटना तब घटी जब अवैध लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए मुर्गे को लाया गया था, इस दौरान मुर्गे के पैर में चाकू बांध दिया गया था, जिससे मुर्गा परेशान लग रहा था। इसी दौरान उसने सतीश की जांघों पर हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    बता दे कि येल्लम्मा मंदिर में मुर्गों की लड़ाई का आयोजन किया गया था। जबकि राज्य में मुर्गों की लड़ाई पर पाबंदी है। उसके बावजूद यहां अवैध तौर पर मुर्गों की लड़ाई का आयोजन किया।

    इस मामले की जांच के दौरान पुलिस मुर्गे को गोलपल्ली पुलिस स्टेशन ले गई। जहां उसे पुलिस की निगरानी में रखा गया है। मुर्गे की कोर्ट में पेशी कब होगी? इस बारे में अभी किसी तरह की जानकारी सामने नहीं है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.