36.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024
More

    Latest Posts

    पाकिस्तानी कॉमेडियन ने उड़ाया शशि थरूर का मज़ाक, थरूर ने कहा अपने प्रधानमंत्री पर भी बनाकर दिखाओ

    तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर को अंग्रेजी भाषा के शानदार उपयोग के लिए जाना जाता है। ‘सेसक्विलेडेलियन’, ‘पर्सपेसीस’, ‘गोंजो’ इत्यादि जैसे शब्दों का प्रयोग करके अपना स्वयं का अंग्रेजी भाषा की डिक्शनरी बना सकते हैं, जिनका लोग उनका संदर्भ देकर इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हाल ही में एक पाकिस्तानी कॉमेडियन ने शशि थरूर की अंग्रेजी पर एक वीडियो बनाकर ट्वीट किया है।

    पाकिस्तानी कॉमेडियन अकबर चौधरी ने अपने इस वीडियो में बताया है कि आखिर शशि थरूर की तरह कैसे तुंरत अंग्रेजी सीखी जा सकती है। 35 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

    वीडियो में चौधरी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का जूस बनाकर पी जाते हैं। फिर वीडियो को ड्रिप की तरह चढ़ाया जाता है। इसके बाद वो थरूर की तरह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगते हैं।

    देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया और खूब वायरल हो गया जिसके लोग तरह तरह के रिएक्शन्स दे रहे है। वहीं अकबर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, थरूर की तरह अंग्रेजी कैसे बोलें। उन्होंने शशि थरूर की तरह बिना गलती के अंग्रेजी बोलने के तीन फनी स्टेप बताए हैं।

    इसके बाद वे थरूर की तरह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगते हैं, जो कि वास्तव में डबिंग है।  दरअसल, शशि थरूर अंग्रेजी के लोगों को हैरान करने वाले नए-नए शब्दों के इस्तेमाल के लिए मशहूर हैं।

    वे कई बार ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जो लोगों के कभी नहीं सुने होते हैं। बता दे कि पिछले दिनों थरूर ने पाकिस्तान की सेंट्रल सुपीरियर सर्विस परीक्षा के पर्चे में गलती निकाली थी। ये परीक्षा भारत की सिविल सर्विस परीक्षा की तरह ही है। अकबर के वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है साथ ही इसे कई लोग साझा भी कर चुके हैं।

    आपको बता दें कि पाकिस्तान सेंट्रल सुपीरियर सर्विस परीक्षा का एक प्रश्नपत्र हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था।इसे एक पोस्ट में शशि थरूर को टैग किया गया था। जब पर्चे पर उनकी नजर गई तो उन्होंने इसमें गलतियां निकाल दी थीं।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.