दुनियाभर में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जिनका जिक्र आते ही लोग आज भी खौफ खा जाते हैं। ऐसा ही एक कुआं दुनियाभर में अपने पानी के लिए जाना जाता है। कहते हैं इस कुएं के पानी में जो कुछ भी गिरता है, वह पत्थर में तब्दील हो जाता है। इंग्लैंड के न्यर्जबरो में स्थित इस कुएं को स्थानीय लोग दैत्य का कुआं मानते हैं। यह ऐसा रहस्य है, जिसका जिक्र आते ही लोग खौफ खा जाते हैं।
यह कुआं दुनिया भर में अपने रहस्यमय पानी के लिए जाना जाता है। ऐसा कहते हैं कि इस कुएं के पानी में जो भी कुछ गिर जाता है तो वह पत्थर में बदल जाता है। इस कुएं में गिरने वाली पत्तियां, लकड़ियां या फिर जीव सब कुछ पानी के गिरने के कुछ समय बाद पत्थर में बदल जाते हैं।

इसी वजह से लोग इस कुए के पास भी जाने डरते है। उनका ऐसा मानना है की अगर वह लोग इस कुए के पानी के संपर्क में आये तो वह भी पत्थर में तब्दील हो जायेंगे।वहीं वैज्ञानिकों का मानना है की इस कुए के पानी में कुछ ऐसे रासायनिक तत्वो की मात्रा काफी अधिक है।

जो सामान को पत्थर में तब्दील कर देते है। इसी कारण लोग इस कुए के पास में जाने से डरते है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस कुंए के पानी में लवण तत्व बहुत अधिक मात्रा में हैं और इसमें टर्फा और ट्रेवरटिन रॉक होने के कारण विभिन्न वस्तुओं और चीजों पर कड़ी धातु का एक कवच सा बन जाता है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह पत्थर का बन गया है।

आपको बता दे कि आज भी यहां पर 18वीं सदी की कई चीजें देखने को मिलती हैं। अब यह कुआं एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है। एडवेंचर ट्रिप पर आने वाले लोग यहां अपना कुछ सामान छोड़ जाते हैं और फिर कुछ हफ्तों बाद उसे पत्थर में बदलता हुआ देखने आते हैं।
अब यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होता जा रहा है और लोग कुएं से गिरते पानी के नीचे अपना सामान लटका जाते हैं, ताकि बाद में उसे पत्थर में बदलता देख सकें।