36.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024
More

    Latest Posts

    पति का बेइंतहा प्यार बना पत्नी के लिए मुसीबत, कहा मुझे तलाक देदो

    दोस्तों जीवन जीने के लिए प्यार की जरूरत होती है। इंसानों के बीच का प्यार हो या फिर जानवरों के बीच का प्यार। जब हम किसी को प्यार से इजहार करते हैं तो उसकी तरफ से दो चीजें होती हैं। पहली इकरार या फिर इनकार। जानवर सामने आता है जब हम उसे प्यार से मुस्कुराते हैं या उससे बातें करने की कोशिश करते हैं तो जानवर भी हमारे पीछे पीछे खींचा चला आता है। और उसके अंदर एक उम्मीद होती है कि शायद कुछ मिलेगा।

    उम्मीद सिर्फ इतनी भर होती है कि उसे प्यार मिलेगा, पुचकार मिलेगी। ऐसा ही इंसानों में भी होता है। क्योंकि दो संबंध होते हैं। संबंधों में प्यार की वजह से ही विचारों की वजह से ही एक-दूसरे के साथ में विश्वास बनता है, और विश्वास बिगड़ता है। इस कहानी को हम आपके सामने पेश करने जा रहे हैं।

    एक अजीब सी कहानी है, इस कहानी की एक अजीब सी दास्तान है। सही समझा दोस्तों आपने, कहानी के अंदर की एक कहानी है जिसे हम आपके सामने विस्तार से बताएंगे। आज से पहले क्या आपने कभी सुना कि, किसी को, किसी ने बेइंतहा प्यार किया। और इंतेहा प्यार की वजह से ही वह उससे दूर जाना चाहता है या फिर जाती है।

    एक पति पत्नी के रिश्ते में प्यार मोहब्बत इकरार यह सब चीजें बहुत अहम होती हैं। बहुत नाजुक होता है ये रिश्ता। और बहुत ही ज्यादा मज़बूत भी। सबसे बड़ी बात है जब एक पति पत्नी एक दूसरे को समझते हैं मानते हैं तो उनके जीवन को जीने का तरीका बहुत आसान और सरल हो जाता है।

    लेकिन इसी बीच में पति-पत्नी किसी को भी यह लगने लगे सामने वाला इंसान तो लड़ता ही नहीं है। बीवी को परेशान ही नहीं करता। हर चीज में साथ देता है सहयोग करता है भाग लेता है। कभी लड़ाई नहीं करता।

    तो जिंदगी हमारी और भी ज्यादा सरल हो जाती है। लेकिन इसके ठीक उलट, इसके ठीक विपरीत जो आपके सामने रख रहे हैं, दरअसल ये सब स्टोरी में ऐसा हुआ है कि सब कुछ बढ़िया होने के बावजूद भी पत्नी को अपने पति का साथ बर्दाश्त नहीं हुआ।

    सिर्फ इस वजह से कि पति उसे बेइंतहा प्यार करता है। पति उसकी बहुत रेस्पेक्ट करता है। पति उसके हर काम में हाथ बढ़ाता है। कभी-कभी उसके लिए खाना बनाता है। पति उससे कभी लड़ता नहीं कभी झगड़ा नहीं।

    इन तमाम चीजों से तंग आकर परेशान होकर, पत्नी को लगा कि उसका जीवन नर्क जैसा हो गया है। मेरे साथ कोई भी लड़ाई झगड़ा नहीं करता। बिल्कुल दोस्तों आप अचंभा कर रहे होंगे एकदम शौक हो गए होंगे स्टोरी सुनकर। दरअसल पहले हमें भी ऐसा ही लगा था, लेकिन जब सच्चाई जानी तो ये आया सामने। कपल की शादी को केवल अभी तक 1 साल हुआ है।

    फुजेरा की शरिया कोर्ट में महिला ने तलाक के लिए अर्जी दे दी है। रिपोर्ट की मानें तो महिला अपने पति से ज्यादा प्यार को बर्दाश्त नहीं कर पाई। इसलिए उसने अपने पति से तलाक का फैसला किया। कोर्ट में महिला ने कहा “वह मुझ पर कभी चिल्लाता नहीं है। और ना ही उसने मुझे कभी उदास होने दिया है।”

    महिला का कहना है कि मैं इतने ज्यादा प्यार से परेशान हो गई हूं। इसके बाद महिला के पति ने कोर्ट में अपनी सफाई में कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। बल्कि मैं एक परफेक्ट और आदर्श पति बनना चाहता था।

    पति ने कोर्ट से भी अपील की है कि उसकी पत्नी को केस वापस लेने के लिए कहा जाए। इस शख्स ने कहा 1 साल में किसी शादी पर फैसला सुनाना ठीक नहीं है। हर कोई अपनी गलतियों से सीखता है। कोर्ट ने पति पत्नी को आपसी मतभेद सुलझाने के लिए कहा है। दोस्तों इस स्टोरी से आपको क्या सीख मिली ज़रूर बताइएगा।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.