अगर कोई शख्स प्यार में इस कदर दीवाना हो जाए कि वो इंसान से नहीं गुड़िया, पेड़, तकिया से शादी कर ले तो क्या आप यकीन करेंगे। जी हां कई लोग ऐसी हरकतें करते हैं जो सुर्खियां बन जाती हैं। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें इंसानों से नहीं सामानों से इस कदर प्यार हुआ कि उन्होंने उनसे ही शादी कर ली। कजाकिस्तान के एक बॉडी बिल्डर ने अपनी डॉल के साथ शादी रचा ली है।
अब उनके शादी समारोह की एक छोटी क्लिप अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर यूरो टोलोश्को नाम लिखने वाले बॉडीबिल्डर ने मार्च 2019 में अपने सिलिकॉन डॉल के शादी रचाने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वजह से उन्हें यह शादी देर से करनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरो टोलोश्को आठ महीने से अधिक समय तक ‘मार्गो’ डॉल के साथ ‘रिलेशनशिप’ में थे।

Lee Jin Gyu नामक शख़्स ने तकिया से शादी मीडिया की ख़ूब सुर्ख़ियां बटोरीं। इस प्रेम कहानी के हीरो Lee Jin Gyu के अनुसार, वो Fate Testarossa (तकिया) से बेहद से प्यार करते हैं और इसीलिए उन्होंने उससे शादी करने का फै़सला लिया।

भारत में भी ऐसे लोगों की कमी नहीं है। यहाँ की बिमला दास ने दावा किया कि उसे साँप से प्यार हो गया और फिर उसने हिंदू रस्मों के अनुसार शादी कर ली। इस शादी में 2,000 से ज़्यादा लोगों ने भाग लिया था। लोगों का यह सोचना था कि इससे उनका भाग्य चमक सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला ने असली साँप से नहीं बल्कि एक पीतल के साँप से शादी रचाई थी। एरिका ला टूर एफिल ने एफिल टॉवर से शादी रचा कर यह साबित कर दिया है। हालाँकि उन्हें चीज़ों से पहले भी प्यार हो चुका है।

उनका पहला प्यार एक धनुष था, जिसने उन्हें विश्व की नंबर एक तीरंदाज़ बनने में मदद किया था। इस तरह से प्यार होना बिल्कुल ही अलग कहानी बयान करती है। वाकई इनका सामानों से ऐसा प्यार देख बिल्कुल अनोखा है।