शादी को लेकर आए दिन कोई न कोई उलझने आती रहती है। ऐसे में शादी को लेकर ही एक ऐसी खबर सुनने को मिली जिसके बाद चर्चा का विषय बन गयी। तो चलिए आपको भी बता दे कि किस अनोखी वजह से शादी टूटी। दरअसल कर्नाटक के हासन जिले में शादी सिर्फ इस वजह से टूट गई क्योंकि दूल्हे की मां और पिता को दुल्हन की साड़ी पसंद नहीं आयी।
इतना ही नहीं दूल्हा भी मंडप छोड़ कर भाग गया। इससे भी ज्यादा हंसने वाली बात यह है कि दोनों एक – दूसरे से प्यार भी करते थें और परिजनों की इजाजत से अरेंज मैरिज कर रहे थें। फिलहाल दूल्हा फरार है।

जानकारी के मुताबिक बीएन रघुकुमार और संगीता एक साल से रिलेशनशिप में थे और एक – दूसरे के प्रति लगाव बढ़ने की वजह से दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। इसके लिए उन्हें उनके परिजनों ने अनुमति दे दी थी। बता दें कि यह वाकया बुधवार का है।

शादी की रस्में निभाते दौरान जब रघुकुमार के माता – पिता को संगीता की साड़ी पसंद नहीं आई। इतनी सी बात के लिए उन्होंने रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया और अगले दिन अपने बेटे रघुकुमार को विवाह-स्थल से भगा दिया।

इस बारे में दूल्हे के माता पिता का कहना है कि साड़ी सस्ती है और क्वालिटी भी खराब है। इसके चलते दुल्हन को साडी बदलने के लिए भी कहा था। जिसके बाद दोनो पक्षों में झगड़ा हो गया।

वधु पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने रघुकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। ये मामला बेहद ही अलग और अनोखा है। जरा सोचिए एक साड़ी की वजह से कैसे कोई रिश्ता तोड़ सकता है। ये सिर्फ गंदी सोच को दर्शाता है।

क्योंकि शादी का रिश्ता बेहद ही पवित्र होता है और ऐसे रिश्ते बनने से पहले ही टूट जाये तो क्या कहना। जब शादी से पहले माता पिता की ये सोच है तो शादी के बाद क्या होगा, ऐसे में शादी का न होना ही लड़की के लिए बेहतर साबित हुआ।