एक पत्नी के लिए उसका पति ही सबकुछ होता है। उसी के ईद गिद उसकी पूरी दुनिया घूमती है। पति के सुख दुख में ही पत्नी का सुख दुख होता है। इसी तरह यदि पति जीवन में कोई नया मुकाम या उपलब्धि हासिल कर लें तो पत्नी को भी बहुत खुशी होती है। अब ऐसा ही कुछ अनोखा नजारा महाराष्ट्र के पुणे शहर में भी देखने को मिला। हाल ही में महाराष्ट्र में पुणे के पालु गाँव में ग्राम पंचायत के चुनाव हुए जिसमें रेणुका के पति संतोष शंकर गुरव ने जीत हासिल की।
जिसके बाद संतोष की पत्नी रेणुका की खुशी का ठिकाना नहीं था। रेणुका अपने पति की जीत से इतनी खुश थी कि उन्होंने अपने पति संतोष को कंधों पर उठा लिया और उन्हें कंधों पर बैठाकर पूरे गाँव में घूमने लगी। महिला की खुशी देखकर गांव वाले भी उसके साथ हो लिए और पति को उठाए रखने के लिए बीच-बीच में उसे सहारा देते रहे।

इस दौरान गांव वाले भी महिला के साथ पूरे गांव में घूमे। यह अनोखा वीडियो पुणे के खेड़ तहसील के पालू ग्राम से सामने आया है।यहां के रहने वाले संतोष शंकर गुरव को सरपंच के चुनाव में जीत मिली। उन्होंने जीत का सारा श्रेय अपनी पत्नी को दिया।
बता दें कि संतोष और उनके विपक्षी प्रत्याशी में बहुत ही कम वोटों का फासला था। संतोष ने कुल 221 वोट हासिल किए थे। मात्र 44 वोटों से संतोष ने जीत हासिल की है।

पति की इस ऐतिहासिक जीत पर रेणुका खुद को नहीं रोक पाईं और उसने अपने पति को पहले तिलक लगाया, फिर फूलों का हार पहनाया और खुशी से नाचने लगी।जब ये सब कर के भी पत्नी का मन नहीं भरा तो उसने खुशी खुशी में पति को अपने कंधे पर उठा लिया।

रेणुका का यह विडियो और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सभी इस खुशहाल पत्नी की तारीफ कर रहे हैं। हर किसी का यही कहना है कि जीवन में हर किसी ऐसी पत्नी मिल जाए तो फिर क्या ही कहना। कहते है न एक सफल इंसान के पीछे एक औरत का हाथ होता है। इस बात को रेणुका ने साबित कर दिया।