35.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024
More

    Latest Posts

    कम बजट में दोस्तो के साथ ज़रूर बनाये इन जगहों का ट्रिप, प्राकृतिक संदुरता मोह लेगी मन

    जी हां, अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं। अगर आप भी घूमने जाना चाहते हैं। तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी जगहों के नाम, कुछ ऐसी लोकेशंस, जहां पर घूमने जाने के बाद आपको यकीनन महसूस होगा, कि अगर आप यहां घूमने ना आते तो आप बहुत कुछ मिस कर चुके होते। इन जगहों पर घूमने के बाद आपको महसूस होगा, कि स्वर्ग कहीं और नहीं धरती पर ही है।

    इन जगहों पर घूमने के बाद आपको महसूस होगा, कि वास्तव में धरती एक स्वर्ग है, जिसकी अनुभूति आपको भी होगी। मैं पूरे भरोसे के साथ इस आर्टिकल को लिखने के साथ-साथ यह दावा भी कर सकता हूं कि अगर आप इन बताई हुई जगह पर घूमने जाते हैं।

    अपने दोस्तों के साथ या अपने परिजनों के साथ, तो जब आप घूमकर इन जगहों से वापस आएंगे। यकीन मानिए आपके मन से वह यादें कभी मिट नहीं पाएंगी। आप उन यादों को कभी मिटा, कभी भुला नहीं पाएंगे। क्योंकि सुंदरता किसे पसंद नहीं होती है। हर किसी के मन को भाती है। खूबसूरती हर किसी को अच्छी लगती है।

    कोई कितना भी क्यों ना निराश हो, कोई कितना भी क्यों ना हताश हो। जब ऐसी जगह वह घूमने जाता है, जिन जगहों पर वह कभी नहीं गया होगा। जिन जगहों को उसने सिर्फ और सिर्फ फिल्मों में या फिर सपनों में देखा हो।

    ऐसी जगह पर घूमना अपने आप में, अपने आप को अमीर बनाने जैसा होता है। तो चलिए आपको विस्तार से उन जगहों के नाम और उनकी खासियत बताते हैं।

    औली- उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमालय की पहाड़ियों पर स्थित एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। औली को उत्तर भारत का ‘मिनी स्विजरलैंड’ भी कहा जाता है। सर्दी के मौसम में जब भी बर्फबारी होती है तो यहां पर चारों तरफ बर्फ की चादर ही नजर आती हैं। गढ़वाली में औली को औली बुग्याल यानी घास के मैदान के नाम से भी जाना जाता है।यहां की सुंदरता देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी पर्यटक आते हैं।

    ऋषिकेश- भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। हर साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक प्राकृतिक खूबसूरती देखने के लिए आते हैं। हिमालय की निचली पहाड़ियों और प्राकृतिक सुंदरता से घिरे ऋषिकेश को केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। यहां की गंगा आरती देखने लायक होती है।

    तवांग- अरुणाचल प्रदेश में समुद्र तल से करीब 2669 मीटर की ऊंचाई पर तवांग स्थित है। तवांग अरुणाचल प्रदेश का एक प्राचीन पर्यटन स्थल है। यहां प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। यहां पर्वतों पर कई टेढ़े- मेढ़े पहाड़ी रास्ते रोमांचकारी यात्रा का अनुभव कराते हैं। यहां पर हर साल पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।

    मसूरी- पहाड़ों की रानी, कौन नहीं जाना चाहता होगा यहां। उत्तराखंड में स्थित इस खूबसूरत जगह को ‘हिल स्टेशन’ के नाम से भी जाना जाता है। इसीलिए इसे ‘पर्वतों की रानी’ भी कहा जाता है। यहां पर लोग बार-बार आना चाहते हैं। दिसंबर और जनवरी के महीने में जमकर बर्फबारी होती है। मसूरी में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं और यहां पर ऊंची पहाड़ियों का लुत्फ उठाते हैं।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.