जी हां सही सुना आपने, हम सभी लोग दिन-रात एक कर, मेहनत-मशक्कत करके, पाई-पाई जोड़ते हैं। यानी पैसा-पैसा जोड़ते हैं। तब जाकर कुछ हासिल कर पाते हैं। दिन के 24 घंटे में से अट्ठारह, अट्ठारह घंटे हम मेहनत करते हैं। कई कई बार तो 24 घंटे भी मेहनत करनी पड़ जाती है। उसके बाद भी हमें सही पैसा नहीं मिल पाता, सही सैलरी नहीं मिल पाती है। और महंगाई के इस दौर में जो हालात हैं, वो तो और भी ज्यादा बद से बदतर होते जा रहे हैं, क्योंकि इसमें मेहनत तो ज्यादा होती है पर सैलेरी, ना के बराबर होती है।
और इन सब बातों से कुछ लोग बेहद परेशान भी होते हैं। लोग हमेशा कुछ ऐसा काम ढूंढने की कोशिश करते रहते हैं, जिसमें मेहनत भी हो और अच्छा पैसा भी हो। या फिर जिसमें मेहनत थोड़ी कम हो और पैसा ज्यादा हो। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी ही जॉब लेकर आए हैं।

जहाँ आपको काम नहीं करना होगा, बल्कि सिर्फ सोना होगा। आपको हर दिन अपनी ड्यूटी पर आकर मात्र 9 घण्टे ख़ूब मस्त सोना होगा, और इसके लिए आपको सैलेरी मिलेगी 1 लाख रुपये। और ऐसा नहीं है कि इस जॉब से आपको मेहनत करने के बाद 1 लाख की सैलेरी मिलेगी, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

दोस्तों यह जॉब आपकी सोने वाली होगी यानी ऑफिस में आकर आपको हर दिन मात्र 9 घंटे सोना होगा, और फिर आपको मिल जाएंगे 1 लाख रुपये। अब करना क्या होगा, इसके लिए हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं। दोस्तों, बेंगलुरु की एक कंपनी इंटर्न्स को ढूंढ रही है।

इन इंटर्न्स को 100 दिन के लिए अपॉइंट किया जाएगा। इस के दौरान उन्होंने रोजाना 9 घंटे सोना होगा और 100 दिन में 1 लाख रुपए सैलेरी दी जाएगी। बतादें आपको सोने के साथ-साथ अच्छी सुविधाएं भी दी जाएगी। इसमें स्लीप एक्सपर्ट आपको अच्छे से सोने के लिए एडवाइस भी करेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम बात कर रहे है wakefit की। दो सिर्फ सोने के लिए मेट्रेस का निर्माण करती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने कुछ समय पहले भी ऐसा ही ऑफर निकाला था। जिसमें 23 लोगों को हायर किया गया था और उनकी सैलेरी कंपनी द्वारा दी गई थी।