साल 2020 सभी लोगों के लिए भयावह रहा है। जहां जनवरी की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के जंगल में लगी आग से हुई, वहीं उसके बाद तो चीन के वायरस ने ऐसा कहर बरपाया कि अभी भी लोग उससे उबर नहीं पाए हैं। दुनिया में तबाही मचाने के बाद अब कोरोना भारत में भी तबाही मचा रहा है। इस महामारी की वजह से कई लोगों की जिंदगियां चली गयी लेकिन ऐसा लगता है कि अभी तक जो भी हुआ है वो काफी नहीं है।
हाल ही में नॉर्थ वेल्स में लोगों को समुद्र के किनारे बहकर आए एलियन जैसे क्रीचर नजर आए। इन्हें देखकर सबके होश उड़ गए। ये क्रीचर शेल में बंद दिखे। देखने में ये बेहद अजीब थे। इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

आपको बता दे कि यहां समुंद्र के किनारे एक परिवार घूमने के लिए आया था तभी उसे अचानक से एक अनोखा जीव दिखा। जिसे देखकर वो घबरा गए। वहीं जब वो पास जाकर देखे तो हजारों की संख्या में मौजूद थे और एक दूसरे से जुड़े हुए थे।

ये कीड़े बहुत अजीब किस्म के दिखाई दे रहे थे। जानकारों के अनुसार जो शेल्स वहां मिले वो पुर्तगाल और स्पेन डेलिकेसी है। ये काफी महंगा भी है और इसकी बाजार में कीमत काफी ज्यादा है। इस बेहद कीमती समुद्री कीड़े की मार्केट में कीमत 50 लाख से ज्यादा है।

शख्स ने कीड़े की फ़ोटो लेकर सोशल मीडिया पर डाल दी जिसके बाद तस्वीर खूब वायरल हो रही है। लोग तरह तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं।
कुछ लोग कह रहे है कि अब और क्या देखना बाकी है। हालांकि लोग महामारी की वजह से बहुत डारे हुए है। ऐसे में इस तरीके का जीव दिखना और भी भयावह बना रही है। खैर तस्वीर में जगह के बारे में नहीं बताया गया है। शख्स का कहना है कि जगह नहीं दिया ताकि कोई वहां जाकर कीड़े को न ले सके।