वैसे तो आप सब जानते है कि फ़िल्म इंडस्ट्री और राजनीति का पुराना रिश्ता रहा है। अमर सिंह बॉलीवुड कलाकारों से अपनी दोस्ती के लिए चर्चित थे। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से संजय दत्त तक उनके खास दोस्तों में शुमार हुआ करते थे। अमर सिंह किसी जमाने में राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया के बहुत बड़े फैन थे। आगे चलकर डिंपल अमर सिंह की दोस्त बनीं औऱ ये दोस्ती भी खूब चली।
एक बार अमिताभ बच्चन ने अपने घर पर पार्टी रखी जिसमें तमाम एक्टर्स पहुंचे हुए थे। डिंपल कपाड़िया अचानक अमर सिंह के पास आई और बोलीं कि क्या मैं आपके साथ डांस कर सकती हूं। इस पर अमर सिंह ने हां कही और दोनों साथ पार्टी में डांस करने लगे।

नाचते-नाचते अमर सिंह ने तब डिंपल से कहा कि अगर मैं आपसे एक बात कहूंगा तो आप हंसने लगेंगी। इस पर डिंपल बोलीं कि बताइए।तो अमर सिंह बोले, वह उनके बहुत बड़े फैन रहे हैं और फिल्म बॉबी को दिन में कई बार देखा है।
इसके बाद जब अमर सिंह से रहा नहीं गया तो उन्होंने दिल का हाल बयां करते हुए कहा था कि, एक वक्त था जब दिन में चार से पांच बार आपको ना देख लूं तो चैन नहीं आता था।

इतना सुनकर डिंपल जोर-जोर से हंसने लगी। आपको बता दे कि अमर सिंह डिंपल को मन ही मन में पसंद करते थे। बतादे अमर सिंह ने डिंपल कपाड़िया के साथ एक मलयालम फिल्म बॉम्बे मिट्टी में साथ में काम किया था।

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी में अमर सिंह राजेश खन्ना के परिवार के सदस्य बनकर शामिल हुए थे। बताया जाता है को इन दोनों की शादी के पीछे अमर सिंह का अहम भूमिका था। राजनीति और बॉलीवुड का संबंध बरसो से चलता आ रहा है।

1 अगस्त 2020 को अमर सिंह का निधन हो गया, लेकिन उनके किस्से आज भी उनके नाम की तरह अमर है। अमर सिंह ने अपने करियर को राजनेता के तौर पर चुना, लेकिन उनकी दिलचस्पी हमेशा से ही फिल्म इंडस्ट्री में रही।वो खुद तो फिल्म इंडस्ट्री में नहीं रहे, लेकिन उनकी दोस्ती हमेशा फिल्मी हस्तियों से रही है।