Categories: Random

10 साल पहले अपने दम पर शुरू की जीरे की खेती, आज करोड़ो में है टर्नओवर, अमेरिका-जापान को करते है सप्लाई

आप अगर खेती में हाथ आजमाना चाहते हैं तो जीरे की खेती भी कर सकते हैं। इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी खेती हैं जिनसे आपको काफी फायदा हो सकता है। इसमें सौंफ, धनिया, मेथी व कलौंजी जैसी चीज़ें शामिल है। राजस्थान के जलोर जिले के योगेश जोशी को इन खेती से सालाना 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का टर्नओवर होता है। जिसमें लगभग 3000 से ज्यादा किसान उनके साथ जुड़े हैं।

करीब 4 हजार एकड़ की जमीन पर वे ये खेती कर रहे हैं। किसान योगेश का एग्रीकल्चर से ग्रेजुएशन करने के बाद इस क्षेत्र में नौकरी करना चाहते थे, क्योंकि उन्हें डर था कि शायद खेती से अच्छा लाभ नहीं मिल पाएगा।

मगर फिर भी खेती करने का उनका मन था, इसलिए कुछ समय बाद उन्होंने ऑर्गेनिक फार्मिंग में डिप्लोमा किया। इसके बाद साल 2009 में खेती करना शुरू कर दिया। उन्हें इस बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं थी।

योगेश समझ नहीं पा रहे थे कि वो किस चीज की खेतीं करे उसके बाद उसने जीरे की खेतीं करने के बारे में सोची जिसके उन्होंने इसपर काफी शोध किया। काफी रिसर्च के बाद योगेश ने तय किया कि जीरे की खेती करेंगे, क्योंकि जीरा कैश क्रॉप है, इसे कभी भी बेच सकते हैं।

योगेश ने बताया कि पहली बार एक एकड़ जमीन पर मैंने जीरे की खेती की। तब सफलता नहीं मिली, नुकसान हो गया। इसके बाद भी मैंने हिम्मत नहीं हारी। हमें अनुभव और सलाह न होने के चलते शुरुआत में नुकसान हुआ था,

इसलिए सेंट्रल एरिड जोन रिसर्च इंस्टिट्यूट (CAZRI) के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरुण के शर्मा की मदद ली। उन्होंने मेरे साथ कई और किसानों को गांव आकर ट्रेनिंग दी, जिसके बाद हम लोगों ने फिर जीरा उगाया और मुनाफा भी हुआ। इसके बाद हमने खेती का दायरा बढ़ा दिया। साथ ही दूसरी फसलों की भी खेती शुरू की।

योगेश ने ऑनलाइन मार्केटिंग के सारे टूल्स यूज किए। और आज वे कई बड़ी कंपनियों के संपर्क में है। वे न केवल देश बल्कि विदेशों की कंपनियों के साथ भी काम कर रहे हैं। जिसमें जापान और अमेरिका शामिल है। जिनके साथ वे जीरा उगाते भी हैं और सप्लाई भी करते हैं।

Pehchan India

Recent Posts

Whatsapp पे भेजे गए मैसेज को किआ जा सकेगा एडिट। जल्द आएगा ये नया फीचर

वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूज़र्स भेजे गए मैसेज को…

1 year ago

स्त्री यहाँ न आना !! जानिए- देश का कौन सा शहर है महिलाओ के लिए सबसे असुरक्षित?

भारत के कई शहरों में क्राइम के आंकड़ें लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अगर बड़े…

1 year ago

अजूबा: चिम्पैंजी ने ऑनलाइन मंगाया पिज्ज़ा, फिर हाथ में पैसे लेकर खड़े जानवर को देख घबरा गया डिलीवरी ब्वॉय

बंदर, चिंपैंजी, गोरिल्ला इन जानवरों को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है. आज भी इन…

1 year ago

चाची को साइकिल पर बैठा चले चाचा जी और फिर हुआ कुछ ऐसा की अगले सेकंड मिले नहर में देखिए वीडियो

बुजुर्ग लोगों की मस्ती से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचते हैं.…

1 year ago

सपना चौधरी के 52 गज का दामन पर नाचने लगा ‘रावण’, वायरल हो गया डांस वीडियो

एक तरफ बालीवुड फिल्म आदिपुरुष में रामायण के किरदारों उनके हाव-भाव को लेकर देशभर में…

1 year ago

अजब प्रेम की गजब कहानी:62 साल के चाचाजी को दिल दे बैठी ये लड़की, हैरान कर देगी आपको ये लव स्टोरी ।

सोशल मीडिया में अभी एक कथित प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो जमकर देखा जा रहा है. इसमें…

1 year ago