35.4 C
Delhi
Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    इस देश मे मिला इंसानो जितना बड़ा चमगादड़, देखते ही डरके भागने लगे लोग

    चीन से निकले वायरस ने पूरी दुनिया में तांडव मचाया हुआ है। इस बीच महामारी को लेकर चमगादड़ भी काफी सुर्खियों में रहा है, महामारी के संक्रमण का इंसानों में प्रवेश होने की एक वजह चमगादड़ को भी माना जाता है। जब से कोरोना वायरस फैला है लोग चमगादड़ से भी डरने लगे हैं, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चमगादड़ की फोटो वायरल हुई थी जिसका साइज एक इंसान जितना बताया जा रहा है।

    दरअसल, फिलीपींस में यह चमगादड़ दिखा है एक शख्स के घर के सामने उल्टा लटका हुआ पाया गया। इस चमगादड़ हाईट तकरीबन छह फीट बताई जा रही है। इस चमगादड़ की फोटो को @AlexJoestar622 नाम ट्विटर यूजर ने साझा की है।

    तस्वीर के कैप्शन में शख्स ने लिखा है कि फिलीपींस में इतनी ही साइज के चमगादड़ पाए जाते हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘याद है जब मैंने आपको बताया था कि फिलीपींस में ‘इंसानी साइज’ के चमगादड़ पाए जाए। जी हां… यह वही है जिसकी मैंने बात की थी।

    इस फोटो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे डरावना करार दे दिया। इसे देखकर लोग डरकर सहम गए। वहीं एक यूजर ने तो इसे महामारी से भी जोड़ दिया। इस फोटो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कहा कि ठीक एक नन्हे डॉगी की तरह! और हां, ये सिर्फ फल खाता है। खासतौर पर अमरूद। फिलहाल दुनिया में फैले कोरोना के इस माहौल में चमगादड़ों को लेकर लोगों डर बैठ गया है।

    गौरतलब है कि कोविड वायरस के बारे में भी बताया जाता है कि यह चमगादड़ों से ही इंसानों तक पहुंचकर कहर मचा रहा है। इस मामले में चीन के वैज्ञानिकों की भूमिका हमेशा से संदिग्ध रही है। इसलिए अगर चीन से जुड़ी चमगादड़ की कोई प्रजाति अगर पहली बार भारत में मिलती है तो सवाल कई उठ सकते हैं।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.