एक कर्मचारी के लिए ऑफिस से छुट्टी लेना बड़ी ही मुश्किल का काम होता है। ऐसे में कर्मचारी तरह तरह के बहाने बनाते है ताकि बॉस एक बार में छुट्टी दे दे। अब एक कर्मचारी छुट्टी लेने के लिए ऐसा बहाना बनाता था जिसके बाद हर कोई हैरान है। कोई शख्स अपनी छुट्टी के लिए कई बार शादी कर जाए और तलाक भी दे दे, जी हां हैरान मत होइए ये बिल्कुल सच है।
व्यक्ति ने यह छुट्टी किसी और की शादी के लिए नहीं बल्कि खुद अपनी शादी के लिए ली। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला ताइवान का है। यहां एक शख्स ने 37 दिनों के अंदर एक ही लड़की से चार बार शादी की और 3 बार तो उसे तलाक भी दे दिया।

ये सब उस शख्स ने इसलिए किया तांकि वह पेड लीव (छुट्टी) को आगे बढ़ा सके। आपको बता दें कि ताइवान में चार शादियां की जा सकती हैं।
जैसे ही बैंक को इस युवक के बारे में बता चला तो उन्होंने चौथी शादी के लिए छुट्टी देने से मना कर दिया। युवक अदालत जा पहुंचा। ताइवान में पेड लीव न देने पर कंपनी को श्रम कानून के तहत जुर्माना भरने की सजा दी जाती है।

बैंक ने अपने तर्क दिए लेकिन शख्स ने शादी और तलाक के कागजात दिखाए और पेड लीव चूंकि उसका हक था इसलिए बैंक को पेड लीव देने के लिए कहा गया।

आपको बता दे कि ताइवान के कानून के मुताबिक, कर्मचारियों की शादी होने पर उन्हें 8 दिन की पेड लीव मिलना अनिवार्य है। ऐसे में 4 बार शादी करने के कारण क्लर्क को 32 दिनों की पेड लीव मिलनी चाहिए थी। प्राइवेट सेक्टर छुट्टी के लिए बड़ी जद्दोजेहद करनी पड़ती है क्योंकि यहां आसानी से कर्मचारी को छुट्टी नहीं मिलती।
ऐसे में कर्मचारी छुट्टी के लिए कई बहाना बनाते है लेकिन इस शख्स ने छुट्टी के लिए बेहद अनोखा बहाना ढूंढा। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस शख्स खूब चर्चा हो रही है। यूजर्स के अलग अलग रिएक्शन्स आ रहे है।