36.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024
More

    Latest Posts

    भगवान बनने के लिए इस शक़्स ने किया यह खौफनाक काम, सुनकर कांप जाएगी रूह

    दुनिया में आपको कई तरह के अजीबोगरीब लोग मिल जाएंगे। जो आज भी अंधविश्वास के चक्कर में अपनी जिंदगी को बर्बाद कर लेते है। जी हां एक बार इंसान के अंदर अंधविश्वास बस जाए तो फिर वो आगे कुछ नहीं सोच सकता। अंधविश्वास के जुड़ा एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसे सुनने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

    दरअसल एक शख्स अगले जन्म में भगवान बनने के लिए अपने ही हाथों से गला काट लिया। ये हैरान कर देने वाला मामला थाईलैंड से सामने आया है। आपको बता दे कि शख्स की पहचान थम्माकरोण वंगपरीचा के रूप में हुई।

    दरअसल थम्माकरोण के दिमाग में यह बात बैठ गयी थी कि वह अपना गला अपने हाथ से काट लेगा तो वह अगले जन्म में भगवान बन जायेगा। उसकी लाश थाईलैंड के नोंग बुआ लम्फू प्रांत मंदिर से मिली।

    यह घटना 15 अप्रैल की बताई जा रही है। थम्माकरोण वाट फु हिन मंदिर में बतौर पुजारी कार्यरत था। उसने एक बड़ी आरी से मंदिर परिसर में ही अपना गला काट लिया। उनके मन में ये बातें घर कर गयी थी कि  वो अपनी बलि चढ़ाकर अगले जन्म में भगवान का अवतार ले लेंगे।

    घटना के बाद पुजारी के जानने वाले लोगों ने बताया कि इस बारे में पुजारी ने 5 साल पहले तैयारी कर ली थी और कई लोगों को इस बारे में बताया भी था लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं मानी। सभी को लगता था कि पुजारी मजाक कर रहा है।

    हालांकि जब पुजारी इस घटना को अंजाम दिया तो सब हैरान रह गए थे। सबसे पहले पुजारी के भतीजे ने लाश को देखी और आसपास को बुलाया। वहां देखा कि मंदिर परिसर में खून ही खून बह रहा था।

    मामले का खुलासा लाश के बगल में रखी गयी चिट्ठी से हुआ। थम्माकरोण ने चिट्ठी में लिखा था कि वो पिछले पांच साल से इस अनुष्ठान की तैयारी कर रहा था। अब मौत के बाद वो भगवान के अवतार में जन्म लेगा।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.