25.1 C
Delhi
Tuesday, March 19, 2024
More

    Latest Posts

    दुनिया में एक ऐसा देश जहां आलू के अकाल के कारण गई थी लाखों लोगों की जान

    एक बार भी महामारी का कहर जारी है। इस समय अमेरिका महामारी में पहले पायदान पर है ऐसे में अमेरिका को आयरलैंड आर्थिक रूप से सहायता दे रहा है। इसका कारण है 173 वर्ष पुरानी वो छोटी सी सहायता है, जो अमेरिका ने आयरलैंड में आए आलू के अकाल के वक्त की थी। इस अकाल में लाखों आयरिश लोगों की मृत्यु हो गई थी।

    जी हां, आज हम आपको आयरलैंड में आए आलू के अकाल के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1845 में हुई थी। दरअसल, साल 1845 में Ireland में P. Infestans का फंगस पैदा हुआ था। जो आलुओं की फसल को बर्बाद कर रहा था।

    photo of pile of potatoes
    Photo by Marco Antonio Victorino on Pexels.com

    इस फंगस ने उस साल आधी से ज्यादा आलुओं की फसल तबाह कर दी। ये फंगस पूरे सात साल वहां कि आलू की फसल को तबाह करता रहा। लेकिन इसके थमने तक यहां बहुत कुछ तबाह हो चुका था। इन सात सालों में 10 लाख से ज्यादा आयरिश लोगों की भुखमरी और खराब आलू खाने से मौत हो गई थी।

    person holding brown stones
    Photo by R Khalil on Pexels.com

    जबकि 10 लाख से भी ज्यादा लोग आयरलैंड छोड़कर दूसरे देशो चले गए। एक वेबसाइट के मुताबिक उस वक्त आलू की फसल में लेट ब्लाइट (पछेती झुलसा) बीमारी लग गई थी। इस बीमारी में आलू के पत्ते और उसकी जड़ दोनों ही ख़राब हो जाते हैं।

    यह बीमारी फाइटोपथोरा नामक कवक के कारण फैलती है। लगभग पूरे यूरोप में आलू की फसल में इस रोग का प्रकोप था लेकिन सबसे ज़्यादा असर आयरलैंड पर ही पड़ा था। आपको बता दे कि यह अकाल आयरलैंड के इतिहास में एक जलजले की तरह दर्ज़ है, जो तब ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के यूनाइटेड किंगडम का हिस्सा था।

    photo of potatoes on a fabric
    Photo by Polina Tankilevitch on Pexels.com

    उस वक्त आयरिश नेताओं ने क्वीन विक्टोरिया को भुखमरी फैलने के बारे में बताया और लोगों की मदद करने के लिए अपील किया। इसके बाद क्वीन विक्टोरिया ने कॉर्न लॉ वापस ले लिया। जिसके बाद अनाज की कीमत अपेक्षाकृत कम हो गई, लेकिन तब भी भुखमरी खत्म नहीं हो सकी।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.