25.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    अगर रोज़ सुबह उठकर करेंगे यह उपाय, तो बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, घर मे रहेगी सुख शांति

    धन और संपत्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं – माँ लक्ष्मी। माना जाता है समुद्र से इनका जन्म हुआ था, और इन्होने श्री विष्णु से विवाह किया था। इनकी पूजा से धन की प्राप्ति होती है साथ ही वैभव भी मिलता है। अगर लक्ष्मी रुष्ट हो जाएँ तो घोर दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। लक्ष्मी की कृपा हर व्यक्ति चाहता है। लक्ष्मी यानी सुख-समृद्धि, धन और ऐश्वर्य। लेकिन हर व्यक्ति को यह प्राप्त नहीं होता, कुछ व्यक्ति को यह बहुत कम परिश्रम में भी मिल जाता है और कुछ को यह अधिक परिश्रम के बाद भी नहीं मिलता है

    और जिन्हें नहीं मिलता वे लोग माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए बहुत कुछ उपाय व हर संभव प्रयास करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनको अगर रोजाना प्रातः काल जल्दी उठकर किए जाए तो इससे माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

    इतना ही नहीं बल्कि इन उपायों से घर में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। सुबह का समय सकारात्मक होता है, इसी वजह से कोई भी शुभ काम करने के लिए सुबह का समय सबसे उत्तम माना गया है।

    अगर आपके घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। आप तुलसी के पौधे में रोजाना सुबह स्नान करने के पश्चात जल अर्पित करें।

    जब आप तुलसी के पौधे में जल अर्पित कर रहे हों तो उस दौरान विष्णु जी के मंत्र “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप कीजिए। इससे घर की दरिद्रता दूर हो जाती है और आपके ऊपर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी।

    हमारे घर की पूजा का स्थान बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि घर के मंदिर के अंदर रोज पूजा करने वाले परिवार पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

    इसलिए रोज सुबह उठने के बाद घर के मंदिर में शुद्ध घी का एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे भगवान का आशीर्वाद मिलेगा और घर में धन की कमी नहीं होगी।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.