आज की महिला धाकड़ हो गयी है। किसी भी क्षेत्र में या फिर किसी भी परिस्थिति में महिला आगे रहती है। अब महिला मजबूत होती जा रही है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे महिला के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने अकेले ही एक चोर को सबक सिखाया है। घाना में एक महिला और चोर का मामला सामने आया है जहां पर चोर आधी रात को महिला के घर में घुसना चाहा, वो जानता था कि घर में महिला अकेली है इसी का फायदा उठाकर उसने घर में चोरी करने की सोची।

चोर घर में घुसते ही महिला को अकेले देख अश्लील चीजों की मांग की। फिर महिला ने ऐसा करतब दिखाया जिसके बाद चोर को सीधे अस्पताल पहुंचाना पड़ गया। वैसे आपको बता दे कि महिला ने न ही चाकू का इस्तेमाल किया और न ही किसी हथियार का, दरअसल चोर चोरी करने से पहले यौन शोषण करना चाहता था। इस बात को सुन महिला घबरा हुई थी वो सोच में पड़ गयी कि अपने आप को कैसे बचाएं।
फिर चोर धीरे- धीरे महिला की तरफ आ रहा था और उसे उत्साहित करने की कोशिश कर रहा था ऐसे में को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। तभी चोर ने अश्लील हरकत करने के लिए अपनी पैंट खोल दिया इस घटना को देख महिला हैरान रह गयी।

फिर क्या था महिला नीचे झुककर उसके प्राइवेट पार्ट को अपने दांत से काट दिया। जिसके बाद चोर की हालत खराब हो गयी और उसे अस्पताल भर्ती करवाया गया। वहीं महिला वहां से फरार हो चुकी थी।
उसके बाद महिला ने पुलिस को इस घटना के बारे में बताया और कहा कि जब वो जगी तब चोर उसके सामने पिस्तौल लेकर खड़ा था। फिलहाल पुलिस ने कटे हुए प्राइवेट पार्ट को जब्त कर लिया है। इसी के साथ प्रयास किया जा रहा है कि सर्जरी के जरिए उसके निजी अंग को जोड़ा जाए। फिलहाल चोर का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर है।