Categories: Random

प्लास्टिक का व्यापार छोड़ शुरू किया डेरी फार्मिंग का काम, आज कमाई लाखों में

आधुनिक समय में पशु पालन का व्यवसाय बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगर आप पशुपालन करते हैं, तो ज़रूरी यह है कि पशुओं के रहने और खाने की व्यवस्था भी उचित होनी चाहिए, ताकि पशु सेहतमंद रहे और अच्छी मात्रा में दूध उत्पादन मिलता रहे। देश में कई ऐसे पशुपालक हैं जिन्होंने अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर पशुपालन करना शुरू किया है।  इससे उन्हें अच्छा मुनाफ़ा भी मिल रहा है।

आज हम एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिसने प्लास्टिक की बिज़नेस छोड़ पशुपालन शुरू किया जिसमें खूब मुनाफा हो रहा है। गुजरात में बनासकांठा जिले के रहने वाले महेन्द्र सिंह ने चार साल पहले पशुपालन शुरू किया था।

आज वे इससे 10 लाख रुपए सालाना कमा रहे हैं। आपको बता दे कि 30 साल के महेंद्र पहले हीरा व्यापारी थे। वे मुंबई में काम करते थे। इस बिजनेस में जब उन्हें नुकसान होने लगा तो उन्होंने हैदराबाद में प्लास्टिक का बिजनेस भी किया, लेकिन वहां भी उनका मन नहीं लगा।

इसके बाद वे गांव वापस लौट आए। गांव आने के बाद पशुपालन के बारे में उनकी दिलचस्पी बढ़ी। उन्होंने तय किया कि वे अब पशुपालन का ही काम करेंगे। और 2016 में एक गाय खरीदी और बिजनेस शुरू कर दिया। वे दूध निकालकर आसपास के इलाकों में बेचने लगे।

हालांकि शुरुआत में उन्हें ज्यादा मुनाफा नहीं हुआ। इसके बावजूद भी महेंद्र ने हार नहीं माना और बिज़नेस के बारे जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। महेंद्र कई एक्सपर्ट से मिले और गाय भैसों के बारे में जानकारियां ली। उसके बाद महेंद्र ने अपने बिज़नेस को फिर से नए तरीके से शुरुआत की ।

इसके लिए सबसे पहले उन्होंने एक गाय खरीदी और अच्छी देखरेख की। जिसके बाद अच्छा मुनाफा होने लगा। उन्होंने पशुओं की संख्या बढ़ा दी और हैप्पी डेयरी फार्म नाम से खुद का डेयरी फार्म शुरू किया। आज उनके पास 45 पशु हैं। इनमें 30 अमेरिकन (जर्सी) गाय,10 बन्नी और राजस्थानी भैसें हैं। हर दिन वे 400 लीटर दूध की मार्केटिंग करते हैं।

Pehchan India

Recent Posts

Whatsapp पे भेजे गए मैसेज को किआ जा सकेगा एडिट। जल्द आएगा ये नया फीचर

वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूज़र्स भेजे गए मैसेज को…

1 year ago

स्त्री यहाँ न आना !! जानिए- देश का कौन सा शहर है महिलाओ के लिए सबसे असुरक्षित?

भारत के कई शहरों में क्राइम के आंकड़ें लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अगर बड़े…

1 year ago

अजूबा: चिम्पैंजी ने ऑनलाइन मंगाया पिज्ज़ा, फिर हाथ में पैसे लेकर खड़े जानवर को देख घबरा गया डिलीवरी ब्वॉय

बंदर, चिंपैंजी, गोरिल्ला इन जानवरों को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है. आज भी इन…

1 year ago

चाची को साइकिल पर बैठा चले चाचा जी और फिर हुआ कुछ ऐसा की अगले सेकंड मिले नहर में देखिए वीडियो

बुजुर्ग लोगों की मस्ती से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचते हैं.…

1 year ago

सपना चौधरी के 52 गज का दामन पर नाचने लगा ‘रावण’, वायरल हो गया डांस वीडियो

एक तरफ बालीवुड फिल्म आदिपुरुष में रामायण के किरदारों उनके हाव-भाव को लेकर देशभर में…

1 year ago

अजब प्रेम की गजब कहानी:62 साल के चाचाजी को दिल दे बैठी ये लड़की, हैरान कर देगी आपको ये लव स्टोरी ।

सोशल मीडिया में अभी एक कथित प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो जमकर देखा जा रहा है. इसमें…

1 year ago