आज के इस महंगाई के दौर में सब कुछ महंगा हो गया है। आम जिंदगी से जुड़ी सभी चीज़े महंगी हो गयी है। ऐसे महिलाओं को अपनी ब्यूटी को लेकर अलग से खर्च करने पड़ जाते है। पार्लर में हेयर कट से लेकर मैकअप तक के दाम बहुत ज्यादा हो गए है लेकिन गुजरात में रहने वाले एक ब्यूटीशियन महिलाओं को न सिर्फ़ सस्ते में ब्यूटी टच देते हैं, बल्कि अपने नेक काम के लिए सुर्खियां भी बटोर रहे है।

गुजरात के सूरत में रहने वाले केतन हीरपरा एक ब्यूटीशियन का काम करते हैं। इनका रेट सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल वो हेअरकट और दुल्हन का मैकअप बहुत भी कम रेट में करता है।

आपने कभी सुना है कि इतने सस्ते में ब्यूटी पार्लर चल रहा हो इसके बावजूद भी केतन सालाना कम से कम लाख रुपये की कमाई कर रहे है।
केतन हीरपरा के ब्यूटी पार्लर में दुल्हन का मेकअप सिर्फ़ 320 रुपए में किया जाता है, आपको बता दें कि इस रेट में अन्य जगहों पर एक मामूली हेयरकट दिया जाता है। इतना ही नहीं केतन किसी भी तरह के हेयर स्टाइल के लिए सिर्फ़ 1 रुपए चार्ज करते हैं, जो एक टॉफी का रेट है।
इसके अलावा केतन के ब्यूटी पार्लर पर कई महंगी ड्रेसज़ भी मौजूद हैं, जहाँ से सूरत के लोग कई तरह के ड्रेस भी किराए पर ले जाते हैं।इस पार्लर में महंगे से महंगे ड्रेस का किराया सिर्फ़ 250 रुपए है।

वहीं केतन जिस ब्यूटी संस्था को चलाते है उसे ISO द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया है। वो पिछले 3 साल से लड़कियों और महिलाओं के लिए काम कर रहे है। ऐसे में अगर किसी भी दुल्हन को अपना लहंगा बनवाना होता है तो वहां उसके लिए भी संस्था फैशन डिज़ाइन उपलब्ध करवाते है।
ये भी जान ले कि केतन अब तक 4000 लड़कियों के हेयर कट कर चुका है। इस संस्था के जरिए अब तक 350 से 400 लड़कियों को ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग की जा चुकी है, जिसके जरिए वह लड़कियाँ आत्मनिर्भर बनकर ख़ुद का ब्यूटी पार्लर चला रही हैं।