36.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024
More

    Latest Posts

    क्या हनीमून पर ही करिश्मा कपूर का हो गया था सौदा, पति संजय कपूर ने किया था….

    करिश्मा कपूर का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में लिया जाता है, जिन्होने अपनी बला की खूबसूरती और दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिलों पर कई साल तक राज किया। 90 के दशक की वह सबसे सक्सेसफुल अभिनेत्रियों में से एक रही हैं।

    करिश्मा का फिल्मी करियर जितना कामयाब रहा है, उतना ही नाकाम उनका शादीशुदा जीवन रहा है। दो बार प्यार में धोखा खाने के बाद करिश्मा ने दिल्ली में रहने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की थी। तलाकशुदा संजय संग शादी करके करिश्मा दिल्ली शिफ्ट हो गई। लेकिन इस शादी ने करिश्मा की जिंदगी में किस तरह से ज़हर घोला ये सच भी किसी से छिपा नहीं है।

    साल 2003 में हुई करिश्मा की शादी का अंत साल 2016 में हो गया था। हांलिक वो साल 2012 से ही अपने पति संजय कपूर से अलग रहने लगी थी। संजय संग इस शादी ने करिश्मा के दिल पर कई गहरे ज़ख्म छोड़े हैं। इस शादी से जुड़ी करिश्मा की सबसे बुरी याद है हनीमून पर हुई उनकी निलामी।

    जी हां, एक इटरव्यू में करिश्मा ने अपनी शादी से जुड़े इस बेहद घिनौने किस्से का सच खुद ब्यान किया था। करिश्मा के मुताबिक, उनकी जिंदगी में संजय के टॉर्चर की शुरुआत शादी के तुरंत बाद ही शुरु हो गई थी। जब वो संजय कपूर के साथ हनीमून पर गई थी।

    उस इंटरव्यू में करिश्मा ने खुलासा किया था कि जब वह हनीमून पर संजय कपूर के साथ विदेश गई थी, तब संजय ने उनका सौदा अपने दोस्त के साथ कर दिया था। उनके एक दोस्त ने करिश्मा की कीमत लगा दी थी।

    इस सौदे के बाद संजय कपूर ने करिश्मा को अपने दोस्त के साथ सोने के लिए मजबूर किया था। और जब करिश्मा इसके लिए साफ इंकार कर दिया तब संजय ने उनपर हाथ भी उठाया था।

    इतना ही नहीं, करिश्मा ने ये खुलासा भी किया था कि सिर्फ संजय ही नहीं बल्कि उनकी माँ भी करिश्मा पर हाथ उठा देती थी। शादी के बाद उन्हें कई बार डोमेस्टिक वॉयलेंस का शिकार भी होना पड़ा था। संजय की अय्याशियों के बारे में भी करिश्मा ने खुलासा किया था। करिश्मा से शादी करने के बाद भी संजय अपनी पहली पत्नी के साथ रिलेशन में थे और दोनों लिव-इन में रहते थे।

    यहां तक की करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने भी अपने दामाद रह चुके संजय कपूर को ‘थर्ड क्लास’ आदमी बता दिया था। जो सिर्फ नशे और अय्याशी में डूबा रहता था। हांलाकि अब ये बीती बातें हो चुकी हैं।

    संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा अपने बच्चों की परवरिश में बिज़ी हैं। बच्चों की खातिर अब करिश्मा और संजय ने भी आपसी कड़वहाट भूलाकर अपने रिश्तों को सामान्य कर लिया है। करिश्मा को अपने बच्चों और एक्स हसबेंड संजय कपूर के साथ कई बार स्पॉट भी किया गया है।

    Written by: Kajal Singh

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.