हमेशा नए-नए चीजों पर रिसर्च करने वाला IIT कानपुर एक बार सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार उनके द्वारा विकसित की गई चीज भारतीय सेना के लिए एक बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है। IIT कानपुर ने अब एक ऐसा हेलीकॉप्टर बनाया है। जिसकी मदद से ना केवल वो भारतीय सेना के किसी भी कठिन मिशन को आसानी से पूरा करेगा, बल्कि दुश्मनों की बारीकी से भी नजर रखने में मदद करेगा।

साथ ही मुश्किल वक्त में इसका प्रयोग कर मेडिकल किट और रेस्क्यू भी किया सकता है। इस हेलीकॉप्टर की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि इसका वजन सिर्फ 4 किलो है।

जानकारी के मुताबिक, इसे IIT के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर वैज्ञानिक प्रोफेसर अभिषेक की देखरेख में तैयार किया गया है।हेलीकॉप्टर की डिजाइन सेना को ध्यान में रखते हुए तैयार की गयी है।
इसमें विशेष कैमरे लगाए गए हैं, जो सेंसर से जुड़े हैं। यह 15 किमी की दूरी से भी वीडियो डाटा आसानी से भेज सकता है। शो में आईआईटी कानपुर का स्टार्टअप इंड्योरएयर हेलीकॉप्टर भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

आपको बता दे कि प्रो अभिषेक ने बताया कि हेलीकॉप्टर माइनस 20 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच आसानी से काम कर सकता है। यानी सियाचिन से लेकर राजस्थान के रेगिस्तान में अपनी सुविधाएं दे सकेगा।
इसमें क्राउड मॉनीटरिंग के लिए भी सेंसर लगे हैं। यह हेलीकॉप्टर अन्य की तरह लैंडिंग या टेकऑफ नहीं करेगा। वर्टिकल टेकऑफ व लैंडिंग कर किसी भी स्थान से आसानी से उड़ान भर सकेगा। IIT कानपुर ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि चार किलो का हल्का हेलीकॉप्टर विकसित किया गया है जो एयरो-इंडिया 2021 में भाग लेगा।