प्यार अंधा होता है ये बात सभी को पता है लेकिन इतना अंधा कि समझ ही न पाए कि क्या सही और क्या गलत है। वैसे कभी कभी इंसान गलत जगह प्यार कर बैठता है जिसकी वजह से उसे जिंदगी भर भुगतना पड़ जाता है।तो चलिए आज आपको एक और प्यार की दास्तान बताते है। आप सभी जानते है कि गोलगप्पे बहुत लोगों को पसंद है खास करके लड़कियों और महिलाओं को।

लेकिन गोलगप्पे के साथ अगर बेचने वाला पसंद आ जाए तो जी हां एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। एक लड़की को गोलगप्पा खाते-खाते गोलगप्पे वाले से ही प्यार हो गया और वह लड़की उसके साथ फरार भी हो गई।

लॉकडाउन पीरियड में एक युवती गोलगप्पे वाले को गोलगप्पा खाते-खाते अपना दिल दे बैठी और दोनों फरार भी हो गए।यह मामला देखने को मिला उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जनपद में जहां गोलगप्पे बेचने वाले युवक से गोलगप्पे खाने-खिलाने के दौरान युवती को प्यार हो गया।

प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक दिन चोरीछिपे फरार भी हो गए। बहरहाल पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसके घरवालों को सुपुर्द कर दिया है।
वहीं घटना को लेकर कछवा थाना प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन में झांसी का रहने वाला 20 वर्षीय युवक कछवा बाजार में गोलगप्प बेचने का काम करता था।इस दौरान कस्बे की रहने वाली एक युवती से गोलगप्पे खाने के दौरान प्यार हो गया और वे दोनों फरार हो गए।

उन्होंने बताया की लड़की को झांसी से बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। ऐसा मामला पहली बार सुनने को मिला जहां गोलगप्पे के साथ साथ गोलगप्पे वाला पसंद आ जाये। ऐसे में बच्चों की ऐसी हरकत से परिजनों को सतर्क रहना चाहिए।