शादी एक अटूट बंधन होता है। हमारे देश में शादी एक बार की जाती है। बिना तलाक के दूसरी शादी करना अपराध है लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पर शादी-समारोह को लेकर कई तरह के रीति रिवाज देखने को मिलते हैं।आदिवासी समाज में शादी के रीति रिवाज काफी अलग होते हैं, लेकिन पश्चिमी अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति में शादी की रस्म तो आपको बेहद हैरान कर सकती है।

पश्चिमी अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति में शादी की रस्म कुछ ज्यादा ही अलग होती है। इस जनजाति में पहली शादी तो परिवार वालों की मर्जी से की जाती है।लेकिन दूसरी शादी के लिए एक अजीबोगरीब परंपरा निभानी पड़ती है।
यहां दूसरी शादी दूसरों की पत्नियों को चुराकर की जाती है। बिना इस परंपरा के आप दूसरा विवाह नही कर सकते। इसके लिए यहां हर साल गेरेवाल फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है।

इस मौके पर लडक़े तैयार होकर अपने चेहरे को रंगों से रंग लेते हैं। दूसरे की पत्नी को सामूहिक आयोजन में डांस या अन्य तरीकों से लुभाने की कोशिश करते हैं।
आपको बता दे कि ऐसा करते समय इस बात का ध्यान दिया जाता है कि महिला का पति ये सब न देख रहा हो और उसे इस बात की जानकारी न मिले। महिला के मान जाने के बाद पुरुष पहले से शादीशुदा महिला को लेकर भाग जाते हैं।

बाद में दोनों का विवाह समुदाय के लोग करवा देते हैं। इस तरह की शादी को इस समुदाय के लोग लव मैरेज मानकर स्वीकार कर लेते हैं। गेरेवोल नामक त्योहार सिंतबर में मनाया जाता है, जहां लड़के चेहरा रंग कर शामिल होते हैं और शादीशुदा महिला को रिझाते हैं। लड़के इस त्योहार की तैयारी बहुत धूमधाम से करते हैं।