भारतीय सब्जियों में आलू को राजा माना जाता है। हर घर में आपको आलू देखने को मिल जाएगा। वैसे आपने आलू के कई आकार देखे होंगे लेकिन आज आपको आलू के अनोखे आकार के बारे में बताने जा रहे है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल जिस आलू की हम बात कर रहे है अगर उसकी सच्चाई जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।

जी हां ये आलू नहीं बल्कि एक होटल है। जिसकी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।दरअसल, साउथ बोइस इडाहो नामक स्थान से लगभग 400 एकड़ के क्षेत्र के बीच में एक बड़ा आलू रखा गया है, लेकिन यह एक होटल है जो आलू की तरह दिखता है, आलू नहीं।

ये करीब 6 टन वजनी है, इसे एयरबर्न कंपनी ने बनाया है। जिसे इडाहो आलू होटल कहा जाता है। इन आलू के अंदर जाने के बाद, आपको पता चल जाएगा कि यहां दो लोगों को रोकने के लिए सभी व्यवस्थाएं कैसे की गई हैं।
बिस्तर से लेकर शौचालय तक सब कुछ मौजूद है।ऐसा कहा जाता है कि आलू उत्पादन के लिए अमेरिकी राज्य इडाहो को पूरे अमेरिका में जाना जाता है। यहां की जलवायु आलू की खेती के लिए बहुत अनुकूल है और यहां के बाकी देशों की तुलना में आलू का उत्पादन बेहतर है।

इसी वजह से RBNB ने आलू के आकार के होटल को चुना। इस होटल में ठहरने के लिए एक दिन का किराया 200 डॉलर है।यानी यहां आपको एक रात रुकने के लिए करीब 15 हजार रुपये चुकाने होंगे।

वहीं आलू जैसे इस होटल के डिजाइन को बहुत ही मार्डन तरीके से बनाया गया है। इसके साथ लिविंग रूम में गुलाबी रंग के दो चेअर, वुडेन शेल्फ और इंडोर प्लांट्स लगे हुए है। इसको अंदर से सफेद कलर किया गया है। इस होटल में ज्यादातर चीजे हैंडमेड है।