अक्सर शादियों में दूल्हा दुल्हन को गिफ्ट मिलते है। कई रिश्तेदार और मेहमान आते है और खास गिफ्ट दे जाते है। कई बार तो कोई दोस्त या खास अजीज ऐसा तोहफा दे जाता है जिसे हमेशा याद रहता है।
जी हां तोहफा हर किसी को शादियों में मिलता ही है। अब जरा सोचिए एक शादी में ऐसा तोहफा आया कि जानलेवा साबित हुआ। जी हां ये मौत का गिफ्ट शादी में पहुंचा और 3 लोगों की जाने ले ली। दरअसल एक शादी में जैसे ही गिफ्ट खोला गया तो हड़कंप मच गया।

इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं कि होगी कि ऐसी घटना भी घट सकती है। जिसकी वजह से किसी की जान ही चली जाए। शादी एक ऐसा बंधन जिसे अच्छे तरीके से निभाया जाता है लेकिन इस घटना के बाद एक ही झटके में दुल्हन की जिंदगी बर्बाद हो गयी।
आपको बता दे कि ओडिशा के पाटन गढ़ में जहां पर शादी में मिले एक गिफ्ट को खोलते हुए दुल्हे समेत 3 लोगों की मौत हो गयी हैं। और दुल्हन भी बुरी तरीके से घायल हो गयी हैं।
इस घटना के बाद दूल्हा और दुल्हन के घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं इस हादसे में दुल्हे के साथ उसकी दादी और एक और रिश्ते दार की जान चली गयी हैं। बताया जा रहा है की ये गिफ्ट दोपहर में आया था। और इसमें कच्चा बम होने की संभवना है।
फिलहाल वैज्ञानिको की टीम इस पूरी घटना की जांच कर रही हैं और दुल्हन को राउरकेला के एक अस्पताल में भारती कराया गया हैं।
जहाँ पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। अब ये दर्दनाक घटना की हर जगह चर्चा हो रही है। उस दुल्हन के बारे में हर कोई सोच रहा है कि शादी के दिन ही उसकी दुनिया ही उजड़ गयी।