आपने शादी के दिन ही दुल्हन भागने के कई मामले सुने होंगे, जहां दुल्हन शादी के दिन या बाद में फरार हो जाती है। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए।
यहां पर एक दुल्हन शादी की सारी रस्में करने के बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। हैरानी की बात ये है कि दुल्हन जब घर से भागी, तब पूरा परिवार और दुल्हे के परिवार वाले घर में ही मौजूद था लेकिन बड़ी ही चालाकी के साथ दुल्हन अपने प्रेमी के साथ आधी रात को फरार हो गई।
इस दौरान वह अपने साथ सारे गहने भी ले गई। जिससे अब पूरा परिवार सदमे में है। दूल्हा और बाराती दुल्हन के लौटने के इंतजार में कई घंटे तक गांव में बैठे रहे। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
इसके बाद बगैर दुल्हन बारात वापस लौट गई। आपको बता दे कि गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई।
जब दुल्हन दूल्हा को छोड़ प्रेमी के साथ भाग गई। वहीं 26 नवंबर को शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। बारात भी आ गया था। इसके साथ ही सात फेरे और सिंदूर की रस्मअदायगी भी पूरी हो गई।
लेकिन सुबह लड़की के पिता ने बताया कि लड़की सारे गहने लेकर फरार हो गयी है। जिसे सुनने के बाद सभी के होश उड़ गए।
दूल्हे व उसके बड़े भाई ने बताया कि यह शादी 26 अप्रैल को होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण टल गई थी। कोरोना के बाद शादी नवंबर में तय की गई, जहां दूल्हे को दुल्हन ने धोखा दिया और शादी कर भाग गई।
वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूज़र्स भेजे गए मैसेज को…
भारत के कई शहरों में क्राइम के आंकड़ें लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अगर बड़े…
बंदर, चिंपैंजी, गोरिल्ला इन जानवरों को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है. आज भी इन…
बुजुर्ग लोगों की मस्ती से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचते हैं.…
एक तरफ बालीवुड फिल्म आदिपुरुष में रामायण के किरदारों उनके हाव-भाव को लेकर देशभर में…
सोशल मीडिया में अभी एक कथित प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो जमकर देखा जा रहा है. इसमें…