31.7 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    पति ने पत्नी को लिखा पूरे 8 किलो ग्राम का प्रेम पत्र, हुआ सोशल मीडिय़ा पर वायरल

    आज के समय में मोबाइल के इस आधुनिक दौर में पत्र व्यवहार लगभग समाप्त सा हो गया है, लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐसे है जो पत्र को ही तवज्जो देते हैं। पत्र लिखना आज भी लोगों को पसंद है। इन्हीं में एक शख्स ने पत्नी को मनाने के लिए पत्र लिखा जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया है।

    अब ये पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जी हां हम बात कर रहे है मेरठ के जीवन लाल बिष्ट की। दरअसल विष्ट ने अपनी रूठी पत्नी को मनाने के लिए एक अनोखा पत्र लिखा है।

    पत्र में उन्होंने अपनी दिल की पूरी बात लिखी है, जिसे लिखने में उन्हें पूरे दो महीने लगे हैं और इस पत्र का वजन भी 8 किलोग्राम हो गया है। जब बिष्ट अपने पत्र को पोस्ट करने डाकखाने पहुंचे तो पत्र देखकर डाक विभाग के लोग भी चकरा गए और उन्होंने इस पत्र को भेजने से मना कर दिया।

    फिर बाद में बात विचार कर 700 रुपये में भेजा। आपको बता दे कि शख्स ने अपनी पत्नी की याद में उसे 20 साल पहले 8 किलोग्राम का पत्र लिखा था।

    यही नहीं, इस पत्र को पोस्ट करने में उस वक्त सात सौ रुपये खर्च करने पड़े थे। इस पत्र को आज भी जीवन सिंह बिष्ट ने सहेजकर रखा है। जीवन सिंह बताते हैं कि उनकी पत्नी कमला मूल रूप से अल्मोड़ा की निवासी थीं।

    शादी के बाद अकसर उनकी पत्नी मायके में ही रहती थीं। ऐसे में पत्नी से अगाध प्रेम करने वाले जीवन को अकसर उनकी याद सताती थी। उस समय पत्र ही एक जरिया था दूसरों के पास संदेश पहुंचाने का। एक बार जीवन की अल्मोड़ा में रह रही अपनी पत्नी कमला से कुछ अनबन हो गई।

    इसके बाद पत्नी को रिझाने के लिए जीवन ने एक अनूठा रास्ता अपनाया। वर्ष 1999 में जीवन ने अपनी पत्नी को लव लेटर लिखना शुरू किया। इसे लिखने में लगभग 2 महीने का समय लगा। इतना ही नहीं जब यह लव लेटर लिखकर तैयार हुआ तो इसका वजन 8 किलो था।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.