देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की चर्चा हमेशा होती रहती है। लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते है। सबसे ज्यादा लोग उनके दौलत के बारे में जानना चाहते हैं। मुकेश अंबानी और उनकी नीता अंबानी दोनों ही एक सफल इंसान है।
नीता अंबानी अकसर अपने सोशल वर्क के लिए जानी जाती हैं। वहीं मुकेश अंबानी की ग्लैमरस पत्नी नीता अंबानी भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं, नीता मुकेश अंबनी की पत्नी होने के साथ एक सफल महिला कारोबारी भी हैं।

नीता दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं। चलिए आपको नीता अंबानी के बारे में बताते है, नीता शादी से पहले एक सामान्य परिवार से आती थीं। उनका जीवन बेहद सरल और सहज था।
शादी के बाद कई सालों तक सिर्फ 800 रुपये की सैलरी में एक स्कूल में टीचर के तौर पर काम करने को लेकर नीता अंबानी ने कहा कि यह मेरा पैशन रहा है और मैंने इसे एंजॉय किया है।

नीता अंबानी ने कहा कि मुकेश अंबानी ने भी मुझे इसके लिए प्रेरित किया। वहीं नीता अंबानी ने शादी के बाद भी एक शिक्षक के रूप में काम किया। आपको बता दे कि मध्यम-वर्गीय परिवार में पैदा हुयी नीता अंबानी का एक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक नृत्य प्रदर्शन था

इस नृत्य ने इस क्लासिकली प्रशिक्षित भरतनाट्यम नर्तक के भाग्य को बदल दिया। इस कार्यक्रम में बिजनेस के मसीहा और रिलायंस समूह के चेयरमैन, धीरूभाई अंबानी और उनकी पत्नी कोकिलाबेन भी आये हुए थे।
नीता के डांस से ये दोनों इतने प्रभावित हुये और उन्होंने तुरंत उन्हें अपनी बहू के रूप में मांग लिया।