आजकल लिव इन रिलेशनशिप का ट्रेंड चल गया है। नए नौजवान सब एक साथ रहना पसंद कर रहे है। वो एक साथ रहकर टाइम स्पेंड करते है ताकि आगे एक दूसरे को समझ सके, अब ऐसे में कई जिंदगी आबाद तो कई बर्बाद हो जाती है।
आप कई मामले सुनते होंगे जिसमें रिलेशन में रहने के दौरान युवक या युवती आत्महत्या कर ली हो। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है नोएडा से जहां युवती ने आत्महत्या कर ली है।

आपको बता दे कि नोएडा की एक युवती अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वह किराए के मकान में रहता था। लेकिन वह कहते हैं कि जहां प्यार होता है वहां लड़ाई ज्यादा होती है। लोग यह नहीं समझते कि झगड़ा करना और लड़ना भी जीवन के प्यार का एक हिस्सा है और इसी प्यार के चक्कर में लोग नादानी कर बैठते है।
अक्सर घर में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो ही जाता है। भाई बहन, पति पत्नी और गर्ल फ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच झगड़ा होना तो लाजमी है।

अब इसी झगड़े की वजह से युवती ने अपनी जान दे दी। इन दोनो के बीच भी कुछ ऐसा ही हुआ। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच बहुत ही साधारण बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सब्जियों को लेकर हुए झगड़े में महिला की मौत हो गई थी।
झगड़े के बाद युवक भूखा ही सो गया। लेकिन उनका सोना उस महिला की मौत का समय बन गया। सब्जियों को लेकर झगड़े के बाद युवती ने फांसी के फंदे को गले लगाकर आत्महत्या कर ली। जब युवक की आंखें खुली तो उसने युवती को पंखे से लटकते हुए देखा।
ये देख युवक हैरान रह गया और घटना की जानकारी मकान मालिक को दी। जिसके बाद पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।