दक्षिण अफ्रीका अपने जंगलो, मरुस्थल और जनजातियों के लिए मशहूर है। जनजातियों भी वहां कई तरह की पाई जाती है। हर जनजाति की अपनी अनोखी परंपरा है। अफ्रीका में एक जनजाति पाई जाती है जिसका नाम है उमेमुलो।
इस जनजाति की एक खास विशेषता है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। क्योंकि शायद आपने ऐसी परंपरा के बारे में पहली बार सुना होगा। जी हां इस परंपरा के अनुसार, अगर महिलाएं 21 साल की उम्र होने तक भी वर्जिन रहती हैं तो इसे खास अंदाज में मनाया जाता है।

पूरा परिवार इस बात का जश्न मनाता है, लड़की के सम्मान में जानवर की बलि चढ़ाई जाती है और उसे काफी पैसे और उपहार भी मिलते हैं। आपको बता दे कि ये परंपरा दशकों से चली आ रही है।
थिबेला नाम की एक महिला जो जुलू कल्चर से संबंध रखती है उसने अपने आर्टिकल में बताया कि “एक महिला के तौर पर आपको इस परंपरा का पालन करना ही पड़ता है।

अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो मान लिया जाता है कि आप वर्जिन नहीं हैं और आप किसी शख्स के साथ शारीरिक संबंध बना चुकी हैं। जुलू कल्चर में शादी से पहले सेक्स को अपवित्र माना जाता है। थबेला ने कहा कि हालांकि पुरूषों के लिए ऐसी कोई प्रथा नहीं है।

यह केवल लड़कियों के लिए है। थम्बेला ने कहा कि लड़कियों को किसी भी स्थिति में इस परंपरा का सामना करना पड़ता है। थबेला नहीं मानती कि सेक्स के चलते किसी महिला को आंका जाए।
ये परंपरा महिला और पुरुष दोनों के लिए बराबर होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमारे समाज में पुरुषों के लिए कोई मापदंड नहीं है। इस बात को लेकर बड़ी हैरानी होती है।